हर भारतीय घर में पाई जाने वाली तुलसी सिर्फ पवित्र पौधा नहीं, बल्कि प्राकृतिक औषधि का खजाना भी है. तुलसी के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, यह त्वचा के लिए खास तौर पर कारगर है. यह रक्त को शुद्ध कर दाग-धब्बों और मुहांसों से निजात दिलाने में भी कारगर है.
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के अनुसार, तुलसी त्वचा के लिए किसी ब्यूटी पार्लर से कम नहीं है. यह मुंहासों, दाग-धब्बों को दूर कर त्वचा में निखार लाने का काम करती है. तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ, स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.
तुलसी का पानी पीने के फायदे
विशेषज्ञों का कहना है कि तुलसी वाला पानी पीने से खून साफ होता है, जिससे मुंहासे कम होते हैं और नए दाग-धब्बे नहीं बनते. रोजाना तुलसी का सेवन त्वचा के अंदरूनी संक्रमण को जड़ से खत्म करता है और चेहरे पर चमक लाता है. यह घरेलू उपाय महंगी क्रीम्स और ट्रीटमेंट की जगह ले सकता है, वह भी बिना किसी साइड इफेक्ट के. राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान भी तुलसी के औषधीय गुणों के बारे में बताता है.