शहर चुनें
21°C Delhi
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
मेहंदी और डाई के बिना बालों को करना है काला, तो अपनाएं ये सस्ता और आसान उपाय
महीने भर का दीजिए 4,450 रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए LIC की ये जबरदस्त स्कीम
मुहांसों को दूर कर फेस को क्लीन और चमकदार बनाएगी तुलसी, बस जान लीजिए सेवन का सही तरीका
ऑनलाइन गेम की लत: गाजियाबाद में तीन बहनों की तरह भोपाल में भी 14 साल के छात्र ने दी जान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन को संसद भवन में मिला कमरा,अटल और आडवाणी का भी रह चुका ठिकाना
नए अवतार में दिखीं ममता, सुप्रीम कोर्ट में पहली बार किसी CM ने की बहस, जजों ने भी ध्यान से सुनी बात

अपना शहर चुनें

शेखपुरा
लखीसराय
पटना
बेगूसराय
जमुई
नवादा
नालंदा
मुंगेर
गया
भागलपुर
दरभंगा
मुजफ्फरपुर
भोजपुर
रोहतास
औरंगाबाद
सीतामढ़ी

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

वीभत्स वीडियो से हाथरस का माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने की अज्ञात यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हाथरस में कई लोगों की हत्या का एक वीभत्स वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लाड़पुर गांव का बताकर फैलाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में बहुजन वाइस नामक एक्स आईडी के अज्ञात यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में पता चला है कि जिले में ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement

सोशल मीडिया पर कई लोगों की हत्या का वीभत्स वीडियो प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाड़पुर गांव में अनुसूचित जाति के परिवार के सदस्यों की हत्या बताकर इसे प्रसारित किया जा रहा है। जबकि ऐसी कोई घटना जिले में हुई ही नहीं है।

इस हरकत के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई है। बहुजन वाइस नाम के एक्स आईडी के अज्ञात यूजर के खिलाफ चौकी प्रभारी ने अभियोग पंजीकृत कराया है।

Advertisement
Advertisement

कई लोगों की हत्या का वीडियो हाथरस का बताकर किया गया प्रसारित

एक्स और इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसमें एक घर में महिलाएं और बच्चे लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं। चीखपुकार मच रही है। इसके वीडियाे के साथ संदेश भी प्रसारित किया गया है।

इसमें लिखा है कि हाथरस के लाड़पुर गांव में एक अनुसूचित जाति के परिवार को दबंगों ने मौत के घाट उतार दिया। इतनी बड़ी घटना के बाद भी सरकार खामाेश है। इस घटना ने पूरे देश को शर्मशार कर दिया है। इसके साथ ही कई बातों से बहुजन समाज के लाेगों को भड़काने की कोशिश की गई है। इस वीडियो को देखकर हर कोई चौक गया।

हाथरस जंक्शन थाने में दर्ज किया गया अभियोग, जांच शुरू

पुलिस के खिलाफ भी लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस पर हाथरस जंक्शन थाने के अंतर्गत लाड़पुर चौकी के प्रभारी भारत भूषण झा ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया है। इसमें लिखा है कि बहुजन वॉइस-74 नाम की आईडी से एक वीडियो प्रसारित हो रही है। इससे जनता में भय एवं असंतोष व्याप्त है। इसके माध्यम से लोकशांति भंग होने का पूर्ण अंदेशा हो रहा है।

लोग उक्त वीडियो को एक दूसरे को दिखाकर आपस में चर्चा कर रहे हैं। इस आईडी द्वारा भ्रामक तरीके से घटना स्थल लाड़पुर हाथरस दर्शाकर प्रसारित किया जा रहा है। इससे क्षेत्रीय जनता में भी भय व्याप्त है।

Anuradha Sharma

Anu Sharma is a dedicated journalist known for her sharp reporting and unbiased storytelling. She focuses on bringing truthful, impactful news to the public.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top