शहर चुनें

विशेष श्रेणियां

वीडियो
फोटो
पॉडकास्ट
ई-पेपर
वेब स्टोरी
शहर चुनें

हमसे जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज 9 महीने पहले
मेहंदी और डाई के बिना बालों को करना है काला, तो अपनाएं ये सस्ता और आसान उपाय
महीने भर का दीजिए 4,450 रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए LIC की ये जबरदस्त स्कीम
मुहांसों को दूर कर फेस को क्लीन और चमकदार बनाएगी तुलसी, बस जान लीजिए सेवन का सही तरीका
ऑनलाइन गेम की लत: गाजियाबाद में तीन बहनों की तरह भोपाल में भी 14 साल के छात्र ने दी जान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन को संसद भवन में मिला कमरा,अटल और आडवाणी का भी रह चुका ठिकाना
नए अवतार में दिखीं ममता, सुप्रीम कोर्ट में पहली बार किसी CM ने की बहस, जजों ने भी ध्यान से सुनी बात
— Advertisement —
Advertisement

अपना शहर चुनें

शेखपुरा
लखीसराय
पटना
बेगूसराय
जमुई
नवादा
नालंदा
मुंगेर
गया
भागलपुर
दरभंगा
मुजफ्फरपुर
भोजपुर
रोहतास
औरंगाबाद
सीतामढ़ी

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची

नीतीश का चुनाव से पहले बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों में बिहार की महिलाओं को ही मिलेगा 35% आरक्षण

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य सरकार सरकारी नौकरियों में सिर्फ बिहार की महिलाओं को ही 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. यानी महिला आरक्षण में डोमिसाइल का प्रावधान कर दिया...
— Advertisement —
Advertisement

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य सरकार सरकारी नौकरियों में सिर्फ बिहार की महिलाओं को ही 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. यानी महिला आरक्षण में डोमिसाइल का प्रावधान कर दिया गया है. किसी भी सरकारी नौकरी की सीधी भर्ती में 35% सीटें बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित रहेंगी. बता दें बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में युवा आयोग के गठन सहित कुल 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

— Advertisement —
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिहार राज्य की सभी सरकारी सेवाओं, संवर्गों के सभी स्तर के एवं सभी प्रकार के पदों पर सीधी नियुक्तियों में राज्य की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई. 

बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि इस बैठक में युवा आयोग के गठन सहित कुल 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

इस बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया कि अब सरकारी नौकरी में सिर्फ बिहार की महिलाओं को ही 35 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा. राज्य के सभी सरकारी सेवाओं, संवर्गों के सभी स्तर के एवं सभी प्रकार के पदों पर सीधी नियुक्तियों में राज्य की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई. ‎

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

बैठक में डीजल अनुदान योजना की स्वीकृति प्रदान की गई. इसके लिए 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. किसानों को तीन सिंचाई के लिए 2250 रुपये प्रति एकड़ की दर से अनुदान मिलेगा. एक किसान को अधिकतम आठ एकड़ के लिए डीजल अनुदान मिलेगा. ‎ उन्होंने बताया कि बैठक में दिव्यांगजनों को लेकर भी फैसला लिया गया.

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सामान्य वर्ग के पुरुष दिव्यांग अभ्यर्थियों को बीपीएससी और यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए क्रमशः 50 हजार रुपये और एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. इसके लिए दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को प्रारंभ करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है.

Anuradha Sharma

Anu Sharma is a dedicated journalist known for her sharp reporting and unbiased storytelling. She focuses on bringing truthful, impactful news to the public.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top