शहर चुनें
21°C Delhi
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
मेहंदी और डाई के बिना बालों को करना है काला, तो अपनाएं ये सस्ता और आसान उपाय
महीने भर का दीजिए 4,450 रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए LIC की ये जबरदस्त स्कीम
मुहांसों को दूर कर फेस को क्लीन और चमकदार बनाएगी तुलसी, बस जान लीजिए सेवन का सही तरीका
ऑनलाइन गेम की लत: गाजियाबाद में तीन बहनों की तरह भोपाल में भी 14 साल के छात्र ने दी जान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन को संसद भवन में मिला कमरा,अटल और आडवाणी का भी रह चुका ठिकाना
नए अवतार में दिखीं ममता, सुप्रीम कोर्ट में पहली बार किसी CM ने की बहस, जजों ने भी ध्यान से सुनी बात

अपना शहर चुनें

शेखपुरा
लखीसराय
पटना
बेगूसराय
जमुई
नवादा
नालंदा
मुंगेर
गया
भागलपुर
दरभंगा
मुजफ्फरपुर
भोजपुर
रोहतास
औरंगाबाद
सीतामढ़ी

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top

नेपाल की PM बनने के बाद कितनी होगी सुशीला कार्की की सैलरी? ये मिलेंगी सुविधाएं

नेपाल इन दिनों गहरे राजनीतिक संकट से गुजर रहा है. जेन-जेड के विद्रोह और लगातार बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बाद संसद और सरकार को भंग कर दिया गया. इस उथल-पुथल के बीच देश ने इतिहास रचते हुए पहली बार किसी महिला को अंतरिम प्रधानमंत्री चुना है.
Advertisement

नेपाल इन दिनों गहरे राजनीतिक संकट से गुजर रहा है. जेन-जेड के विद्रोह और लगातार बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बाद संसद और सरकार को भंग कर दिया गया. इस उथल-पुथल के बीच देश ने इतिहास रचते हुए पहली बार किसी महिला को अंतरिम प्रधानमंत्री चुना है. सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की अब नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री होंगी और नई सरकार बनने तक देश की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी. उनका ये सिलेक्शन न केवल नेपाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव है, बल्कि ये महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का भी मजबूत संदेश देता है.

सुशीला कार्की को बतौर अंतरिम पीएम मिलेगी इतनी सैलरी

Advertisement
Advertisement

नेपाल की मौजूदा सैलरी स्ट्रक्चर के अनुसार प्रधानमंत्री के तौर पर सुशीला कार्की को 94 हजार 280 रुपए मासिक वेतन मिलेगा. इसमें 77 हजार 280 रुपए बेसिक सैलरी होगी. इसके अलावा 2 हजार रुपए महंगाई भत्ता, 5 हजार रुपए ट्रांसपोर्ट भत्ता और 10 हजार रुपए आतिथ्य भत्ता यानी मेहमानों की खातिरदारी भी शामिल होगा.

सैलरी के अलावा भी कई सुविधाएं

सैलरी के अलावा सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी. उन्हें महीने भर के लिए 300 लीटर पेट्रोल और 3 हजार रुपए का डेली यात्रा भत्ता दिया जाएगा. इसके साथ ही उनके कामकाज के लिए 34 लोगों की एक टीम भी होगी जिसमें सचिव, सलाहकार और बाकी सहयोगी स्टाफ शामिल होंगे.

जस्टिस से प्रधानमंत्री तक का सफर

प्रधानमंत्री बनने से पहले सुशीला कार्की नेपाल सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस थीं. उस समय उन्हें बतौर मासिक सैलरी 1,02,293 रुपए मिलते थे. जस्टिस से प्रधानमंत्री तक का उनका यह सफर बेहद प्रेरणादायक माना जा रहा है और ये इस बात का उदाहरण है कि कठिन समय में भी एक महिला मजबूत नेतृत्व की जिम्मेदारी उठा सकती है.

Anuradha Sharma

Anu Sharma is a dedicated journalist known for her sharp reporting and unbiased storytelling. She focuses on bringing truthful, impactful news to the public.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top