आज के समय में महिलाएं सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि आर्थिक फैसलों में भी मजबूत भूमिका निभा रही हैं. ऐसे में उनके लिए बचत के साथ सुरक्षा देने वाली योजनाएं बेहद जरूरी हो जाती हैं. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की बीमा लक्ष्मी योजना (Plan 881) ऐसी ही एक खास पॉलिसी है, जिसे महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह योजना बचत, बीमा सुरक्षा और समय-समय पर मिलने वाले पैसों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.
क्या है LIC बीमा लक्ष्मी योजना क्या है?
बीमा लक्ष्मी एक मनी बैक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है, यानी इसमें सिर्फ जीवन बीमा कवर ही नहीं मिलता, बल्कि पॉलिसी के दौरान तय अंतराल पर कुछ रकम भी वापस मिलती रहती है. अंत में मैच्योरिटी पर एक बड़ी रकम दी जाती है. इस तरह यह योजना सुरक्षा और सेविंग दोनों जरूरतें पूरी करती है.
यह योजना खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई है, जिसमें 18 से 50 वर्ष की महिलाएं निवेश कर सकती हैं. इसके अलावा, नाबालिग बेटियों के नाम पर भी पॉलिसी लेना संभव है, जिसे अभिभावक के माध्यम से संचालित किया जाता है. इस योजना की कुल पॉलिसी अवधि 25 साल होती है, जबकि प्रीमियम भुगतान के लिए 7, 10 और 15 साल जैसे कई ऑप्शन उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि जरूरत के अनुसार चयन किया जा सके.